नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव मुसनोता में राष्ट्रीय प्रजापति महासभा एवं प्रजापति विकास समिति कनीना की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रजापति समाज की बेटी अनीता ने विज्ञान प्रदर्शनी में रोहतक में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश स्तर पर पहला स्थान हासिल किया। महासभा की ओर से बेटी काे पगड़ी पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर के आशीर्वाद दिया। साथ ही अध्यापकों को भी पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लगभग पांच गांवों के सरपंच भी मौजूद थे।