फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ के कनीना रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को नारेबाजी कर जताया रोष

कनीना क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर प्रजा भलाई संगठन ने मंगलवार को कनीना खास रेलवे स्टेशन के नजदीक बैठक कर नारेबाजी की। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नाम ज्ञापन भेजकर ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई गई। संगठन के अध्यक्ष ठाकुर अतरलाल ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से महेंद्रगढ़ जिले के कनीना खास रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि कनीना स्टेशन ऐतिहासिक, भौगोलिक और जनसंख्या के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। लेकिन इसके बावजूद यहां से गुजरने वाली एक भी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं है, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। संगठन ने मांग की है कि दिल्ली-बीकानेर, दिल्ली-जोधपुर और दिल्ली-श्रीगंगानगर मार्ग पर चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों जैसे कि 22471-22472 दिल्ली से श्रीगंगानगर, 12457-12458 दिल्ली से बीकानेर, 22481-22482 दिल्ली से जोधपुर का कनीना खास स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित किया जाए। संगठन ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्र की जनता रेल रोको आंदोलन करने को मजबूर होगी। इसके साथ ही संगठन ने अन्य मांगें भी उठाई हैं कनीना स्टेशन से सांवलपुर एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन किया जाए, जो दिल्ली से चलकर सांवलपुर पहुंचे। कनीना खास रेलवे स्टेशन को आदर्श भारत स्टेशन योजना’ में शामिल किया जाए और यहां मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें