फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: मेडिकल स्टोर से युवक ने कैश किया चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

नारनौल में एक युवक मेडिकल स्टोर में घुसकर नकदी चुरा ले गया। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मेडिकल स्टोर संचालक कुछ देर के लिए बाहर गया था जब वह वापस आया तो एक युवक दुकान से निकलता दिखाई दिया। जब वह दुकान के अंदर गया तो नकदी गायब मिली। इसके बाद मेडिकल संचालक ने युवक का पीछा भी किया, लेकिन वह भागने में कामयाब हो गया। मिली जानकारी के अनुसार शहर के सेक्टर एक के पास शिव कॉलोनी में मेडिकल स्टोर है। मेडिकल स्टोर संचालक शनिवार सुबह दुकान को बिना ताला लगाए अपनी मां को बस स्टैंड पर छोड़ने के लिए चला गया। इस दौरान उसकी दुकान में एक युवक अंदर घुसा और 15 हजार निकाल लिए। जब वह वापस आया तो उसने देखा की दुकान से एक युवक बाहर निकल रहा है। उसने युवक को आवाज लगाई, लेकिन वह भागने लगा। इसके बाद उसने युवक का पीछा भी किया लेकिन वह भाग गया। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद डायल 112 को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें