फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में समाधान शिविर में 50 नागरिकों ने रखी अपनी शिकायतें

लघु सचिवालय परिसर में आयोजित समाधान शिविर में 50 नागरिकों ने उपायुक्त के समक्ष अपनी शिकायतें रखी। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने शिकायतों का यथाशीघ्र निपटारा सुनिश्चित करने के आदेश दिए। उन्होंने समाधान शिविरों की लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग एक दूसरे की शिकायतें करने की बजाय आपसी तालमेल व सामंजस्य स्थापित कर कार्य करें। उपायुक्त ने कहा कि सभी विभाग समाधान शिविरों की लंबित शिकायतों का तुरंत समाधान करें तथा इसकी रिपोर्ट भी जिला प्रशासन को भिजवाएं। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गर्मी को ध्यान में रखते हुए वे नागरिकों को शुद्ध व पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें तथा सीवर की भी नियमित अंतराल पर सफाई करवाए। समाधान शिविर में पेंशन, जन्म तिथि ठीक करवाने, भूमि रिकॉर्ड में शुद्घिकरण, परिवार पहचान पत्र में दर्ज वार्षिक आय को कम करवाने, आधार कार्ड में दर्ज नाम को सही करवाने, अवैध कब्जे हटवाने, बिजली विभाग से संबंधित शिकायतों के अलावा नगर पालिका, विकास एवं पंचायत आदि विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी सरकारी विभागों में पीने के पानी की उचित व्यवस्था की जाए ताकि कार्यालय में आने वाले नागरिकों को पेयजल उपलब्ध रहे। उपायुक्त ने सिविल सर्जन को निर्देश देते हुए कहा कि जिन कार्यालय में आमजन का अधिक आना-जाना रहता है उन कार्यालयों में ओआरएस के पैकेट रखवाए जाएं । आगामी 21 जून को विश्व योग दिवस का आयोजन किया जाएगा इसलिए इस कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाली सभी प्रकार की रिहर्सल में अधिकारी व कर्मचारी जरूर भाग लेंगे। इस अवसर पर एसडीएम अनिल कुमार यादव, सिविल सर्जन डॉ अशोक, डीएसपी दिनेश कुमार, नायब तहसीलदार निशा, बीईओ अलका, जिला रोजगाार अधिकारी रणजीत सिंह, जिला कल्याण अधिकारी अनिल कुमार, बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता रणबीर सिंह, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता आशुतोष, जिला बागवानी अधिकारी प्रेम कुमाार सहीत अन्य अधिकारी मौजुद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें