शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर के अधीन चल रहे मीरी-पीरी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी सेवा संभाल कर अगले साल जुलाई माह में कॉलेज का सत्र शुरू कर देगी। इस बाबत कमेटी अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात कर विचार-विमर्श किया, जिस दौरान उन्हें सहयोग का भरपूर भरोसा मिला है। कमेटी प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा ने शनिवार को मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा में बताया कि जींद में 250 एकड़ भूमि पर श्री गुरु तेग बहादुर साहिब सिख वल्र्ड यूनिवर्सिटी बनाने के साथ-साथ जींद में ही 100 एकड़ भूमि पर माता गुजर कौर महिला विश्वविद्यालय बनाने, ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही दसवीं नाडा साहिब पंचकूला के साथ लगती पांच एकड़ भूमि गुरु घर को दिलाने, गुरुद्वारा नाडा साहिब परिसर से गुजर रही हाईटेंशन पावर लाईन वोल्टेज की तार को बाहर करने या फिर भूमिगत करने तथा देश के प्रसिद्ध आड़ाणी या फिर टाटा गु्रप से प्रदेश के सभी गुरुद्वारा साहिबान में निशुल्क सोलर सिस्टम की सेवा करवाने के मुद्दों पर भी केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से विचार-विमर्श हुआ है।