शराब कारोबारी शांतनु हत्याकांड के मुख्य शूटर रोमिल वोहरा को एसटीएफ अंबाला व करनाल की टीम वह दिल्ली पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में मार गिराया गया है। शूटर रोमिल वोहरा दिल्ली गए आसपास के एरिया में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। यह जानकारी एसटीएफ अंबाला के पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने यहां पत्रकारों से चर्चा में दी। उन्होंने बताया कि शांतनु हत्याकांड में दो ही मुख्य शूटर थे जिम एक सुजल को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है तो वही दूसरा शूटर रोमिल जिसे काबू करने के लिए एसटीएफ लगातार प्रयास कर रही थी। गद्य रात सूचना मिली थी कि रोमिल दिल्ली एनसीआर में कोई बड़ी वारदात कर सकता है और वह फरीदाबाद की ओर फरार होने की फिराक में मोटरसाइकिल पर है। तभी सुबह करीब 4:00 बजे जब उसे पकड़ने का प्रयास किया तो फायरिंग शुरू कर दी और जो अभी कार्रवाई में वह गंभीर घायल हो गया तो वहीं इसी दौरान सी रोहन वी दिल्ली पुलिस के सी परवीन को भी गोली लगी। तीनों को अस्पताल ले जाएगा या तो डॉक्टरों ने रोमिल को मृत्यु घोषित कर दिया जबकि दोनों पुलिस कर्मियों का इलाज चल रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रोमिल पर सात मामले हरियाणा में एक मोहल्ले में वह एक दिल्ली में दर्ज है और सभी जगह की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। उधर शांतनु हत्याकांड में अब सभी आरोपी पकड़े जा चुके हैं।