धर्मनगरी में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। नगर निकाय के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आज सोमवार को भी जारी है तो वहीं अब घर-घर से कचरा उठाने में लगे टिपपरों के भी ब्रेक लग गई है। कर्मचारियों ने आज एक भी पेपर को घर से कचरा उठाने के लिए नहीं जाने दिया और गेट पर ताला जड़ दिया। वहीं, सफाई कर्मचारियों ने थानेश्वर विधायक अशोक अरोड़ा के साथ-साथ सांसद नवीन जिंदल के आवास पर जाकर भी ज्ञापन सोपा तो वही ऐलान किया कि सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो आंदोलन और भी खड़ा कर दिया जाएगा। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में जगह-जगह कचरा के देर लग गए हैं और बारिश के मौसम में इन कचरे के घेरे से दुर्गंध उठने लगी है जिससे लोगों का जीना मुहाल होने लगा है।