हरियाणा के कई जिलों में मौसम में आए बदलाव के बाद बारिश हुई है। कुरुक्षेत्र जिले में वीरवार को अचानक हुए मौसम में बदलाव ने गेहूं कटाई में लगे किसानों की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि देर शाम तक बारिश नहीं हुई लेकिन बादल गरजते रहे, जिसके साथ ही किसानों की सांसें भी अटकी रही। पांच डिग्री कम होकर अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रहा जबकि अगले दो दिन तक भी हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई जा रही है। वहीं मौसम खराब हुआ तो आनन-फानन में गेहूं की ढेरियों को ढांपा गया।