फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में वेयर हाउस से नहीं आ रहा दवा का स्टॉक, एनएसी के फेर में फंसी खरीद प्रक्रिया

बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के सरकारी दावों के बीच जिला सिविल अस्पताल की हकीकत कुछ और ही तस्वीर बयां कर रही है। मिर्गी, बाइपोलर डिसऑर्डर और माइग्रेन जैसे गंभीर रोगों में दी जाने वाली सोडियम वलप्रेट 500 एमजी पिछले छह माह से अस्पताल में उपलब्ध नहीं है। वहीं एंटीबायोटिक ओफ्लोक्स 200 एमजी, सिफ्लोक्स 500 एमजी और विटामिन डी थ्री सहित दर्जनभर जरूरी दवाएं चार माह से वेयर हाउस से नहीं पहुंची। ऐसे में दवा के लिए मरीजों को जिला अस्पताल के चक्कर काटने पड़ रहे हैं और कई को मजबूरन महंगी दवाएं निजी मेडिकल स्टोर से खरीदनी पड़ रही हैं। अस्पताल सूत्रों के अनुसार वेयर हाउस से एनएसी (नो ऑब्जेक्शन/नॉन-अवेलेबिलिटी सर्टिफिकेट) नहीं मिलने के कारण जिला अस्पताल प्रशासन स्थानीय स्तर पर दवा की खरीद भी नहीं कर पा रहा है। लोकल खरीद का निजी दवा विक्रेताओं का अस्पताल प्रशासन पर करीब 50 लाख रुपया अटका पड़ा है। इसे चुकाने के लिए अस्पताल प्रशासन के पास बजट ही नहीं है। इससे दवा आपूर्ति की स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें