धर्मनगरी को स्वच्छ बनाने का अभियान प्रशासन ने तेज कर दिया है। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा व डीएमसी अमन कुमार सहित सभी अधिकारियों व कर्मचारी सुबह करीब साढ़े सात बजे फील्ड में उतरे और लघुसचिवालय, कोर्ट परिसर व आस पास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया। डीएमसी ने सभी स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। उपायुक्त ने कहा कि सभी नागरिक सप्ताह में कम से कम एक घंटे का श्रमदान देकर शहर को स्वच्छ बनाएंगे। सभी कर्मचारियों ने लघुसचिवालय के सभी तलों की सफ़ाई की है।