फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार पर गरीबों का पैसा लूटने का आरोप

करनाल जिले में मंगलवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के बाहर युवा कांग्रेस ने जिला प्रधान रजत लाठर के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान रजत लाठर ने भाजपा सरकार पर गरीबों का पैसा लूटने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीपीएल परिवारों को 40 रुपये प्रति लीटर की दर से मिलने वाला खाद्य तेल अब सरकार ने 100 रुपये प्रति लीटर कर दिया है, जिससे गरीब परिवारों पर भारी बोझ पड़ा है। रजत लाठर ने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आने से पहले बड़े-बड़े वादे किए थे कि महंगाई कम करेंगे, लेकिन सच्चाई यह है कि महंगाई कम होने का नाम ही नहीं ले रही। गरीबों के लिए सस्ता तेल अब महंगे दामों पर बेचा जा रहा है, जो सरासर अन्याय है। उन्होंने करनाल विधानसभा के पांच विधायकों पर भी निशाना साधा और कहा कि जनता ने उन्हें चुनकर विधानसभा भेजा, लेकिन वे कोई ठोस काम करने को तैयार नहीं हैं और केवल खोखले वादे करते रहते हैं। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बीपीएल परिवारों के लिए तेल की कीमतों को फिर से कम करने की मांग की। रजत लाठर ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द ही जनहित में कदम नहीं उठाए, तो युवा कांग्रेस सड़कों पर और बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी। पुलिस ने प्रदर्शन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी, और प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। इस प्रदर्शन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रजत लाठर और अन्य कार्यकर्ता सरकार की नीतियों के खिलाफ अपनी बात रखते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें