फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : करनाल पहुंची महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी वीरवार को करनाल प्रवास के दौरान कर्ण कमल भाजपा कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंची। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा प्रदेश के साथ बहुत गहरा नाता रहा है और प्रदेश की जनता के साथ हमेशा अटूट रिश्ता रखा है जब भी हरियाणा दौरे पर आते है तो प्रदेश को बड़ी-बड़ी सौगात देकर जाते है। इसी कड़ी में भारत सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए बीमा सखी योजना की शुरुआत करने जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की बड़ी-बड़ी योजनाओं की शुरुआत हरियाणा प्रदेश से करते है इसके पीछे उनकी सोच है कि हरियाणा प्रदेश आगे बढ़े और महिला सशक्त बनें। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी देश की जनता के प्रेरणा स्त्रोत है, इनके व्यक्तित्व ने पूरे विश्व में एक जबरदस्त छाप बनाई है। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह से अपील की कि करनाल जिला पानीपत से सटा हुआ है ऐसे में 9 दिसम्बर को आयोजित कार्यक्रम में यहां से सबसे ज्यादा हाजरी होनी चाहिए, विशेषकर महिला वर्ग की। उन्होंने कहा कि यह युग महिलाओं का है, माता-बहनों का है ऐसे में महिलाएं हर क्षेत्र नेतृत्व देने की क्षमता अपने अंदर पैदा करें

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें