रात और सुबह के बाद करनाल में दोपहर को भी तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। झमाझम बारिश के कारण शहर के कई मार्गों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बारिश का असर शहर के प्रमुख बाजारों पर भी देखने को मिला, जहां तेज बारिश के चलते सन्नाटा पसर गया और दुकानों में ग्राहकों की आवाजाही लगभग ठप हो गई।