शिव शक्ति सेवादार चैरिटेबल की ओर से नीलकंठ महादेव उत्तराखंड में नौ जुलाई से 21 जुलाई तक पैदल पथ पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कांवड़ लेकर आने वालों के साथ उनके स्वास्थ्य परीक्षण तथा मेडिकल उपचार के लिए व्यवस्था की जाएगी। आज करनाल से दो ट्रकों से भंडारे में प्रयुक्त होने वाली सामग्री को रवाना किया गया। इन ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर समाजसेवी हरमीत सिंह हैप्पी ने रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवाओं को धार्मिक कामों में आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज युवाओं में धार्मिक और सामाजिक संस्कार डालना जरूरी हैं। सावन के महीने में शिव भक्तों के साथ कांवड़ लेकर आने वालों की सेवा का अपना ही अलग महत्व है।