फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय भारोत्तोलन में शिवांगी प्रथम, वंशिका ने हासिल किया दूसरा स्थान

सुनील कुमार Updated Sat, 22 Aug 2026 09:10 PM IST

करनाल। डीएवी राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन में किया गया। जिसमें अलग-अलग जिले के डीएवी स्कूल से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के पहले दिन महिला वर्ग के अंडर 14 ,17 और 19 के मुकाबलों को आयोजन किया गया। जिसमें अंडर 17 के 44 किलो भार वर्ग में शिवांगी प्रथम और वंशिका द्वितीय रही। ऐसे ही 48 किलो भार वर्ग में साधना प्रथम और इपशिता द्वितीय रही और 53 किलो भार वर्ग में शगुन प्रीत प्रथम, दीक्षा द्वितीय और विधि तृतीय रही। पीटीआई पवन ने बताया कि प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का अवसर है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन विद्यार्थियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा और जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। उन्होंने बताया कि विद्यालय प्रशासन के लिए इस स्तर की प्रतियोगिता की मेजबानी करना गर्व का विषय है। प्रतियोगिता को निष्पक्ष और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप संचालित करने के लिए अनुभवी खेल अधिकारियों, निर्णायकों रेफरी और तकनीकी टीम को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का आधार हैं। इस तरह के आयोजनों से न केवल विद्यार्थियों में अनुशासन और खेल भावना का विकास होता है, बल्कि उन्हें अपनी शारीरिक क्षमता और तकनीक को परखने का एक बड़ा मंच भी मिलता है। अन्य वर्ग के परिणाम अंडर 14 की 44 किलो भार वर्ग में ध्रुवी एकमात्र खिलाड़ी थे और उसे ही प्रथम स्थान दिया गया। अंडर 14 की 48 किलो भार वर्ग में जसमीत प्रथम और रवनीत द्वितीय अंडर 14 की 53 किलो भार वर्ग में काशवी प्रथम और अवनी द्वितीय अंडर 14 की 58 किलो भार वर्ग में विशु प्रथम और नूर द्वितीय अंडर 19 की 48 किलो भार वर्ग में अनशिका प्रथम और रूपेंद्रदीप द्वितीय अंडर 19 की 53 किलो भार वर्ग में खुशी प्रथम

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें