पंचायत भवन में आयोजित कष्ट निवारण समिति की बैठक में एक युवक ने शिकायत कर कहा कि रामनगर के दो भाई जो डिपो चलते हैं। उन्होंने डीएफएससी से मिलकर करोड़ों रुपये का घपला किया है और गरीबों के राशन कार्ड भी कटवा दिए और उनका राशन भी खा गए। करनाल डिपो होल्डर ने सरकार को 115 करोड़ का चूना लगाया है। मंत्री के सामने एक युवक ने ये आरोप लगाए हैं। विधायक जगमोहन ने भी इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इन्होंने पूरे शहर को लूट खाया है। गरीबों के BPL काट दिए हैं। इसके अलावा DFSC के मीटिंग से गायब होने पर मंत्री रणवीर गंगवा जांच के आदेश दिए हैं। डीसी ने कहा कि छुट्टियां तो बंद है फिर डीएफएससी क्यों छुट्टी पर हैं।