फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में पूर्व सेवादारों की याद में कावड़ शिविर, शिव भक्तों के लिए की रहने-खाने और दवा की व्यवस्था

शिव कावड़ संघ कलबहेड़ी की ओर से हवाई पट्टी के नजदीक संघ के पूर्व सेवादारों की याद में कावड़ शिवर का आयोजन किया गया। कावड़ शिवर में पिछले दो दिन से हरिद्वार से आने वाले सभी शिव भक्तों के लिए रहने खाने और दवा की विशेष व्यवस्था की गई। संघ के आयोजकों का कहना है कि पिछले वर्ष संघ के कुछ सदस्य कावड़ शिविर के समाप्त होने के बाद हरिद्वार में भगवान भोलेनाथ का शुक्रिया अदा करने के लिए गए थे जहां पर एक भयानक एक्सीडेंट में तीन लोगों की मौत और कई सदस्य घायल हो गए थे जिन सदस्यों की मौत हो गई थी उनकी याद में इस कावड़ शिवर का आयोजन किया गया

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें