श्री खाटू श्याम मंदिर में देवशयनी एकादशी के अवसर पर श्री खाटू श्याम बाबा के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, बाबा की एक झलक देखने के लिए श्रद्धालु उत्साहित नजर आए। मंदिर के मुख्य पुजारी दीपक पांडे ने बताया कि देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा और व्रत करने से साधक को सभी दुखों से छुटकारा मिलता है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में आषाढ़ के महीने को अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार इस माह की दूसरी एकादशी को देवशयनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस तिथि पर भगवान विष्णु चार क्षीरसागर में योगनिद्रा के लिए चले जाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा और व्रत करने से साधक को सभी दुखों से छुटकारा मिलता है और साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। पंडित उमेश पांडे और अनुपम त्रिपाठी ने कोलकता से मगवाएं फूलों से बाबा के स्वरूप का शृंगार किया।