फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: सावन के पहले सोमवार पर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं ने शिव परिवार की पूजा अर्चना की और भोले बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। सोमवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की शिव मंदिरों में लंबी लाइन लग गई थी। श्रद्धालुओं ने शिव बाबा पर जलाभिषेक कर मनोकामनाएं मांगी। देवी मंदिर में विराजमान आचार्य मणि प्रसाद गौतम ने बताया कि सावन के पहले सोमवार पर श्रद्धालुओं ने शिव बाबा की पूजा अर्चना की। सावन माह में भोले बाबा की पूजा अर्चना करने से विशेष फल मिलता है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव जलाभिषेक की धारा से ही प्रश्न हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की दूध, शहद, दही, शकर सहित बेलपत्र, पुष्प से भी पूजा अर्चना करनी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें