हांसी रोड स्थित भगवारिया गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार सुबह से ही लोग लंबी कतारों में खड़े नजर आए। कई उपभोक्ता सुबह करीब 5 बजे से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। स्थिति इतनी मुश्किल हो गई कि कुछ लोग घर से छाता और बैठने के लिए पीढ़ी तक साथ लेकर आए, ताकि धूप में बैठकर इंतजार कर सकें। एजेंसी संचालकों का कहना है कि गैस सिलेंडर की सप्लाई शाम करीब 4 बजे तक पहुंचेगी। ऐसे में उपभोक्ताओं को पूरे दिन तपती धूप में इंतजार करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए, ताकि आम जनता को इस तरह की परेशानी न झेलनी पड़े।