फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: कांग्रेस सासंद कुमारी शैलजा बोलीं- हम जमीनी स्तर पर पार्टी को करेंगे मजबूत

कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि पार्टी में जिला प्रधान बने हैं, एक नई शुरुआत हुई है, हमने संगठन सृजन अभियान हरियाणा में चलाया, गुजरात में भी किया, मध्यप्रदेश में भी किया, इस साल के अंत में हम पूरे देश में संगठन का सृजन करेंगे। शैलजा ने करनाल में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि संगठन की कमी हमें हरियाणा के चुनावों में तो खल रही थी, कई बार बातचीत भी हुई कि संगठन बने। चुनावों के अलावा भी इस पर बात हुई थी, पर अब जो नई शुरुआत राहुल गांधी और खड़गे ने की है। इससे हम जमीन तक पार्टी को मजबूत करेंगे, अपने पार्टी का संदेश भी देंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें