नगर निगम कर्मचारियों ने मंगलवार को सुंदर कांड के पाठ का आयोजन ओर भंडारे लगाया गया। इस दौरान शहर के हजारों लोगों ने निगम परिसर में आकर भोजन प्रसाद ग्रहण किया निगम कर्मचारियों की ओर से करनाल के विधायक जगमोहन आनंद के सुपुत्र सम्राट आनंद ने प्रसाद ग्रहण किया। समाजसेवी बृज गुप्ता ने कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया। उनके इस आयोजन की तारीफ की और भोजन प्रसाद ग्रहण किया। नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने भी कार्यक्रम में शिरकत की और सभी कर्मचारियों की हौसला अफजाही की तथा भोजन प्रसाद ग्रहण किया। दूसरी ओर कुछ पार्षदों ने भी भंडारे में आकर प्रसाद लिया। अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार, उप निगम आयुक्त अभय सिंह सहित तमाम अधिकारियों ने प्रसाद ग्रहण किया।