डॉ मंगल सैन ऑडिटोरियम में भारतीय मुल्तानी परिमंडल महासभा की ओर से सामाजिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि असम के पूर्व गवर्नर प्रोफेसर जगदीश मुखी, करनाल के विधायक जगमोहन आनंद और डॉक्टर सुरेश कुमार मल्होत्रा, वाइस चांसलरा MHU रहे। इस अवसर पर जगदीश मुखी ने कहा की विभाजन के वक्त हमारे लोगों ने बहुत दुख देखा। अपने बच्चों को मारना पड़ा ये दुखद रहा। 78 साल के बाद हम अब किसी से कम नहीं हे, हमें थोड़ा ओर आगे बढ़ने की जरूरत हे। इस अवसर पर जोगिंदर मदान ने कहा की आज हम जिन लोगो को सम्मानित कर रहे हैं वो मुल्तानी समाज के लोग हैं जिन्होंने थोड़े समय में बहुत कुछ किया है।