कैथल के महाराजा सूरजमल जाट खेल स्टेडियम में बुधवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से महिलाओं के बीच खेलकूद प्रतियोगिता करवाई। इस खेलकूद प्रतियोगिता में महिलाओं ने खूब आनंद लिया। इन प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। बुधवार को कैथल शहरी क्षेत्र की महिलाओं के बीच यह प्रतियोगिता करवाई। इस प्रतियोगिता के दौड़, साइकिल रेस और म्यूजिकल चेयर की प्रतिस्पर्धा करवाई गई।