महिला के थर्ड डिग्री टॉर्चर मामले में पुलिस को आयोग ने अगले सप्ताह पेश होने के आदेश जारी किए हैं। एडीजीपी कार्यालय से फेक्ट फाइडिंग रिपोर्ट मांगी गई है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग महानिदेशक से महिला ममता की स्वास्थ्य रिपोर्ट मांगी गई है। इस मामले में पुलिस प्रशासन को भी फटकार लगाई गई है। आयोग पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट दिखाई दिया।