फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल में घग्गर नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंचा, सड़कों पर एक से डेढ़ फीट पानी बह रहा

पहाड़ी इलाकों में हुई बरसात के चलते घग्गर नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। गुहला-चीका क्षेत्र में भी घग्गर नदी का जलस्तर खतरे के निशान से आधा फीट तक नीचे है। कल तक गुहला में जो पानी तकरीबन 45096 हजार क्यूसिक था वह आज बढ़कर तकरीबन 46342 हजार क्यूसिक तक पहुंच चुका है। जिसके चलते गुहला चीका में घग्गर के साथ लगते ग्रामीण इलाकों में खतरा लगातार बना हुआ है। बाढ़ की संभावना के चलते प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद दिख रहा है। तलहटी के खेतों में पानी घुस गया है। सिहाली, रत्ताखेड़ा, मंझहेड़ी, मैगड़ा, बुड़नपुर, भूसलां गांव के खेतों में तीन फीट तक पानी घुस गया है। सिहाली, रत्ताखेड़ा गांव की सड़कों पर एक से डेढ़ फीट पानी बह रहा है संभावित खतरे को देखते हुए ग्रामीण भी अपने स्तर पर इस आपदा की घड़ी में पूरी मशक्कत से जुटे हुए हैं। टटियाना घग्गर नदी के सरकारी गेज के अनुसार नदी का जलस्तर सुबह सात बजे 22.3 तक पहुंच गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें