फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वाहो वाहो गोविंद सिंह, आपे गुरु चेला, बोले सो निहाल सत श्री अकाल से गूंजा कैथल

जिलेभर में सोमवार को खालसा पंथ के संस्थापक श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव हर्षोल्लास से मनाया। सभी गुरुद्वारों में सुबह से शबद-कीर्तन हुआ। संगत की ओर से शहर में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। कीर्तन की अगुवाई परंपरागत वेशभूषा में सजे पंज प्यारों ने की। कैथल में मुख्य आयोजन गुरुद्वारा नीम साहिब में हुआ। सुबह श्री अखंड पाठ किया गया और अरदास हुई। जबकि शाम के समय समागम आयोजित किया। पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन शुरू हुआ। नगर कीर्तन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब को भव्य पालकी पर सुशोभित किया गया। नगर कीर्तन में रागी व टाडी जत्थों ने गुरबाणी का सिमरन किया। कीर्तन जत्था ने वाहो वाहो गोविंद सिंह, आपे गुरु चेला, बोले सो निहाल सत श्री अकाल, जिस का साहब ढाडा होए। उसको मार सके ना कोए शब्द कीर्तन कर संगत को निहाल किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें