फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल में तिरंगा यात्रा ने लोगों में भरा देश भक्ति का जोश एवं जुनून

ऑपरेशन सिंदूर व भारतीय सेना के शौर्य एवं सम्मान में वीरवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस कार्यकम में पूंडरी के विधायक सतपाल जांबा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विधायक ने पूंडरी इंडोर स्टेडियम में भारतीय सेना के सम्मान में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखा रवाना किया। इस मौके पर जांबा ने कहा कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिये दुश्मन को मुंह तोड़ जवाब दिया है। हमारी सेनाओं ने वो कर दिखाया जो दुश्मन ने कभी सोचा भी नहीं था। दुश्मन के घर में घुसकर आतंकवाद व आतंकियों पर सीधा वार किया है। दुनिया को भारतीय सेना के शौर्य के पराक्रम को दिखाया है कि दुश्मन को मुहंतोड़ जवाब कैसे दे सकते है। भारतीय सेना के सम्मान में यह तिरंगा यात्रा निकाली गई है। उन्होंने कहा कि भारत ने ऐसी मिसाईलें बनाई हैं जो सटीक टारगेट पर वार करती है। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संभव हो पाया है। हमारे देश की बागडोर ऐसे प्रधानमंत्री के हाथ में है जिसने दुश्मन को हमेशा करारा जवाब दिया है। पहलगाम में हुए हमले में आतंकवादियों ने हमारी बहन बेटियों का सिंदूर को उजाड़ा था हमारे वीर सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से उसका बदला लिया है। मात्र तीन दिन में ही दुश्मन को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से देश का प्रत्येक नागरिक उत्साहित है। हमें अपने वीर सैनिकों पर गर्व है। तिरंगा यात्रा इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर देवी मंदिर पर संपन्न हुई। इसमें स्कूल विद्यार्थी, एनसीसी केडेट, सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं से जुड़े लोगों एवं आमजन ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। यात्रा का शुभारंभ विधायक सतपाल जांबा ने किया। यात्रा ने लोगों में देश भक्ति का जोश एवं जुनून पैदा किया। इस दौरान हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों और देश भक्ति गीतों से पूंडरी-फतेहपुर शहर देश भक्ति के रंग में रंग गया। तिरंगा यात्रा में जहां स्कूली छात्र छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया वहीं आम लोग व विधायक कार्यकर्ता कम संख्या में ही शामिल हुए। जबकि तिरंगा यात्रा में हजारों लोगों के शामिल होने की कई दिनों से चर्चाएं चल रही थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें