फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल में जानलेवा हमला करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

शाहिल शर्मा Updated Tue, 02 Jun 2026 09:27 PM IST

कैथल पुलिस ने युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी कलायत निवासी अंकित, अनुकूल तथा गांव लांबा खेड़ी निवासी सावन को काबू कर लिया। डीएसपी रोहताश ने बताया कि वार्ड नंबर-1 कलायत निवासी विनय उर्फ गोलू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 मई की रात वह अपने कारीगर के साथ बाइक पर कलायत लौट रहा था। रास्ते में संगम ढाबे के पास उसकी मुलाकात कुछ युवकों से हुई, जिनसे उसकी पुरानी रंजिश चली आ रही थी। आरोप है कि अनुकूल बैरागी, राका बैरागी उर्फ राकेश, अंकित राणा और सावन वाल्मीकि ने उसका पीछा किया और गोल मार्केट रेलवे रोड पर रोककर उसके साथ मारपीट की। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसके साथ हाथापाई की और ईंट से सिर पर कई वार किए। गंभीर रूप से घायल विनय को पहले कलायत अस्पताल और बाद में नागरिक अस्पताल कैथल रेफर किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें