फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल: दहेज हत्या मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों ने लघु सचिवालय में किया प्रदर्शन

शाहिल शर्मा Updated Mon, 13 Apr 2026 02:45 PM IST

मंजीत देवी दहेज हत्या मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित मायके पक्ष के लोगों ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पिहोवा चौक से लघुसचिवालय तक मार्च निकाला और अब लघुसचिवालय गेट पर करीब ढाई घंटे परिजन एसपी को ज्ञापन देने की मांग पर अड़े रहे और कैथल एसपी मुर्दाबाद के नारे लगाए जा रहे है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस इस गंभीर मामले में ढिलाई बरत रही है और निष्पक्ष जांच नहीं की जा रही। उनका कहना है कि केस दर्ज होने के बावजूद अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई, जिससे परिजनों में रोष लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस प्रशासन भी लघुसचिवालय के गेट पर खड़ा हुआ है। काफी संख्या में महिलाएं भी प्रदर्शन में शामिल है। मौके पर पहुंचे डीएसपी गुरविंद्र सिंह ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अडिग है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, ओर एसपी कैथल ज्ञापन लेने के लिए लघुसचिवालय के नीचे गेट पर नहीं आते तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। चार ससुरालीजनों पर प्राथमिकी दर्ज राजौंद थाना पुलिस ने मृतका के भाई सुरेंद्र की शिकायत पर गांव रोहेड़ा माजरा निवासी ससुर राजकुमार, सास अंगूरी, जेठ अशोक और जेठानी सुमन के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया है। इसके बावजूद अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से परिजनों में भारी नाराजगी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें