जिले के करनाल रोड, अंबाला रोड, माता गेट समेत अन्य स्थानों पर सड़कों पर बेधड़क गोवंश घूम रहे हैं। इससे आने जाने वाले राहगीरों को परेशानी हो रही है। हाल ही में 28 फरवरी को 55 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई थी। वह सैर कर रहे थे कि गोवंश ने उन्हें टक्कर मार दी। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसपर भी प्रशासन ने इन गोवंशों को पकड़ने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की।