कैथल जिला परिषद में अध्यक्ष के चुनाव के बाद गुरुवार को उपाध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हुआ। भाजपा समर्थित पार्षद सोनिया को सर्वसम्मति से जिला परिषद कैथल की उपाध्यक्ष चुना गया। चुनाव में 21 पार्षदों में से 19 पार्षदों ने हिस्सा लिया। नामांकन के बाद सर्वसम्मति से सोनिया के नाम पर सहमति बनी, जिससे मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी।