फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल: चांद पर पहुंचे चांदी के दाम, 2.90 लाख मिल रहा प्रति किलोग्राम

शाहिल शर्मा Updated Thu, 15 Jan 2026 09:21 PM IST

सराफा बाजार में इन दिनों चांदी के दाम हर घंटे नई ऊंचाई छू रहे हैं। सुबह जो रेट होते हैं, दोपहर तक वे बदल जाते हैं और शाम होते-होते फिर बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जहां 10 दिन पहले चांदी का दाम 2 लाख 45 हजार रुपये प्रति किलो था तो वहीं अब यह दाम बढ़कर 2 लाख 90 हजार रुपये हो गया है। चांदी की कीमतों में इस तेज उतार-चढ़ाव और लगातार बढ़ोतरी का सीधा असर ग्राहकों की संख्या और खरीदारी पर पड़ा है। जिले के सराफा बाजार में पहले जैसी रौनक अब दिखाई नहीं दे रही और दुकानों पर ग्राहक कम नजर आ रहे हैं। सराफा बाजार में चांदी की चूड़ियां, पायल, बर्तन और पूजा-पाठ से जुड़ी वस्तुओं की मांग आमतौर पर बनी रहती थी लेकिन मौजूदा हालात में खरीदारी काफी कम हो गई है। सराफा बाजार के दुकानदार अनिल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में की तुलना में चांदी की बिक्री में 30 से 40 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। मुख्य बाजार के दुकानदार मनोज कुमार का कहना है कि ग्राहक अब सिर्फ रेट पूछकर चले जाते हैं। पहले जहां रोज अच्छी बिक्री होती थी, अब दिन भर में गिने-चुने सौदे ही हो पा रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें