फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल में भगत सिंह चौक पर चौतरे तोड़े जाने के विरोध में दुकानदारों ने लगाया जाम, मार्केट बंद

कैथल के भगत सिंह चौक पर नगर परिषद (नप) द्वारा दुकानों के चौतरे तोड़े जाने के खिलाफ गुरुवार सुबह दुकानदारों ने सड़क जाम कर दी और आधी मार्केट बंद कर दी। दुकानदारों ने बिना नोटिस के की गई इस कार्रवाई पर गहरा रोष जताया और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।बुधवार देर रात नगर परिषद की टीम ने भगत सिंह चौक पर दुकानों के बाहर बने चौतरों को तोड़ने की कार्रवाई की थी। इस दौरान दुकानदारों ने इसका कड़ा विरोध किया था। नप अध्यक्ष प्रतिनिधि सुमित गर्ग ने मौके पर पहुंचकर दुकानदारों को आश्वासन दिया था कि कोई कार्रवाई नहीं होगी, लेकिन रात को हुई कार्रवाई ने दुकानदारों के गुस्से को भड़का दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें