सरस्वती संयोसर जंगल में करीब 70 एकड़ में सरस्वती बोर्ड वाइल्ड लाइफ व वन विभाग के साथ मिलकर दो सरस्वती सरोवर बनाएगा। इसको लेकर सरस्वती बोर्ड ने दो जगहों को चिन्हित किया गया है। बोर्ड की ओर से वन विभाग के साथ मिलकर इसका निर्माण किया जाएगा। इसके तहत वीरवार को वाइल्ड लाइफ, वन विभाग और सरस्वती बोर्ड ने जगह को लेकर सर्वे किया है। सरस्वती बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच ने बताया कि जंगल सफारी के लिए भी रास्ते चिन्हित किए गए, ताकि इस जंगल के पशुओं को पक्षियों को वह प्रवासी पक्षियों को आम जन देख सके व जान सके व इसमें सरोवर बनाने से पानी मुहैया करा सके वे जंगल की हरियाली कायम रहे व जीव जतुंओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा सके और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में सहयोग प्रदान किया जा सके। सरोवर बनने के बाद प्रवासी पक्षियों को फायदा मिलेगा। इस मौके पर वाइल्ड लाइफ के निदेशक मुकेल वर्मा, इंस्पेक्टर बीएस मेहरा, वन विभाग के जिला अधिकारी सुख प्रसाद, सरस्वती बोर्ड के एसई अरविंद कौशिक आदि मौजूद थे।