कैथल जिले में बढ़ती गर्मी के साथ गन्ने के जूस और अन्य ठंडे पेय पदार्थों की मांग में तेजी आ गई है। बाजारों, चौक-चौराहों और सड़कों किनारे लगे जूस के ठेलों पर लोगों की भीड़ देखी जा रही है। तेज धूप और लू से बचने के लिए लोग गन्ने का जूस, लस्सी, शिकंजी और ठंडाई जैसे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं।