ढांड गांव में एक ट्रैक चालक की लापरवाही के चलते बड़ा हादसा होते -होते टल गया। जहां रात के समय में एक ट्रैक सड़क से सीधा एक घर की दीवार तोड़कर सीधा घर में जा घुसा। देर रात हुए इस हादसा के बाद पूरे इलाके में अफरा- तफरी का माहोल हो गया। गनीमत ये रही कि इस हादसा में किसी भी व्यक्ति को चोटे नहीं आई। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त परिवार के सभी सदस्य घर में ही मौजूद थे।