शहर के पुराने नागरिक अस्पताल में 100 बेड का जच्चा-बच्चा अस्पताल बनने जा रहा है। जिसको लेकर 20 करोड़ के बजट को मंजूरी मिल चुकी है। बता दें कि पुराने अस्पताल 15 एकड़ में है। जच्चा-बच्चा अस्पताल करीब दो एकड़ जगह में बनना है। यहां नवजात बच्चों व गर्भवती महिलाओं की जांच व डिलीवरी हो सकेगी। इसके बनने से शहर वासियों को घर के नजदीक ही इलाज की सुविधा मिल सकेगी। वर्ष 2011 से पहले नागरिक अस्पताल यहां था, लेकिन सेक्टर-18 में नया भवन बनने के बाद इसे शिफ्ट कर दिया गया। अब वहां 200 बेड का अस्पताल चल रहा है। पुराना अस्पताल में शहरी स्वास्थ्य केंद्र, वेयर हाउस, डिलीवरी हट व सिविल सर्जन कार्यालय सहित टीबी की यूनिट चल रही है। यहां नवजात बच्चों व डिलीवरी के लिए सुविधा न होने के कारण लोगों को नया अस्पताल में जाना पड़ता है, जो दूर है। सरकार ने अब शहर में ही 100 बेड का नया अस्पताल बनाने के लिए 20 करोड़ के बजट को मंजूरी दी गई है। इसके निर्माण को लेकर वेयर हाउस की पुरानी बिल्डिंग को गिराने के बाद नया भवन अस्पताल का बनाया जाएगा। यहां टीबी के लिए भी अलग से यूनिट बनाई जाएगी। जहां जांच व इलाज की सुविधा मिल सकेगी। निकु वार्ड अलग से बनाया जाएगा जच्चा-बच्चा केंद्र अस्पताल के निर्माण के बाद यहां पर निकु वार्ड अलग से बनाया जाएगा। इसके साथ ही रोहतक व चंडीगढ़ पीजीआई में बच्चों के किए गए इलाज के बराबर ही यहां पर सुविधाएं मिलेंगी। अलग से बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति भी होगी। इसके लिए लोगों को न तो निजी अस्पतालों में अधिक खर्च वहन करना पड़ेगा। दूसरा रोहतक या चंडीगढ़ पीजीआई जाने की भी कोई जरूरत नहीं होगी। यहां नवजात बच्चों व गर्भवती महिलाओं की जांच व डिलीवरी हो सकेगी। स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सिविल सर्जन डा. विकास धवन ने बताया कि पुरा ना अस्पताल में जच्चा-बच्चा अस्पताल बनेगा। इसके लिए बजट की स्वीकृति मिल चुकी है। यहां 100 बेड का जच्चा-बच्चा अस्पताल बनने के बाद लोगों को काफी फायदा होगा। लगभग 3 से 4 माह के अंदर ही इस अस्पताल का निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा। नागरिक अस्पताल में जारी है सुधार कार्य नागरिक अस्पताल में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं देने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर सुधार कार्य जारी है। अस्पताल प्रशासन की ओर से भवन, वार्ड, ओपीडी ब्लॉक और पूरे परिसर में मरम्मत व सौंदर्यीकरण का काम तेजी से किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को आधुनिक रूप देने के लिए विशेष योजना तैयार की है, जिसके तहत नई तकनीकी और सेवा सुविधाएं जोड़ी जा रही हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सुधार कार्य पूर्ण होने के बाद नागरिक अस्पताल पूरी तरह से नया रूप ले लेगा।