मानस गांव में रात में सो रहे मजदूर को सांप ने का लिया। सांप के काटने के तीन घंटे के बाद ही मजदूर की मौत हो गई। यह घटना रात दो बजे की है। मृतक मजदूर के साथी महेश मंडल ने बताया कि उनकी करीब 50 मजदूर बिहार के सुपौल जिला से यहां पर धान लगाने के लिए आई हुए हैं। उनकी टोली में भी 10 से 12 मजदूर है। उनकी टोली के सदस्य जय प्रकाश मंडल खाट पर सोया हुआ था। जबकि अन्य सदस्य खेत में बने कोठे की छत पर सोए हुए थे। रात करीब दो बजे उसे एक सांप ने काट लिया। जब उसे सांप ने काटा तो उसने शोर मचा दिया। शोर मचाने के बाद उन्होंने खेत के मालिक को फोन किया। खेत का मालिक बाइक लेकर आया। इसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया, लेकिन उसके शरीर में जहर अधिक फैलने के कारण निजी अस्पताल वालों ने उसे करीब साढ़े चार बजे जिला नागरिक अस्पताल में लेकर आए। इसके बाद आपातकालीन वार्ड के डॉक्टरों ने उसे जहर से बचाव की दवा की, लेकिन चंद मिनटों में ही उसकी मौत हो गई।