फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कैथल में नशा विरोधी महाकुंभ का आयोजन, नशे के खिलाफ आठ वर्षीय रीत बनवाला का सशक्त संदेश

नवीन दलाल Updated Tue, 25 Feb 2025 04:57 PM IST

हरियाणा को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस लाइन मैदान, कैथल में नशा विरोधी महाकुंभ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, पंचायत, महिला एवं बाल विकास सहित अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, पंच और सरपंचों ने भाग लिया। आठ वर्षीय रीत बनवाला बनी आकर्षण का केंद्र कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण गांव कोटड़ा की आठ वर्षीय बच्ची रीत बनवाला रही, जिसने अपने प्रेरणादायक भाषण से सभी को नशे से दूर रहने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। रीत ने अपने संदेश में कहा, "मुझे अपने बुजुर्गों से शिकायत है कि वे अपने बच्चों के सामने बीड़ी, सिगरेट और शराब पीते हैं। याद रखें कि हम बच्चे बड़ों से ही सीखते हैं, इसलिए बदलाव की शुरुआत हमें खुद से करनी होगी। अगर हम आज नशे के खिलाफ खड़े नहीं हुए, तो हमारा समाज बर्बाद हो जाएगा।" बच्ची की इस साहसिक और प्रेरणादायक अपील को सुनकर पूरे मैदान में तालियों की गूंज सुनाई दी। 10 हजार से अधिक लोग जुड़े 'नशा मुक्त हरियाणा' एप से कार्यक्रम के दौरान 'नशा मुक्त हरियाणा' मोबाइल एप से लोगों को जोड़ा गया। इस एप के माध्यम से करीब 10,000 लोग पुलिस के नशा विरोधी अभियान का हिस्सा बने हैं। पुलिस समय-समय पर एप के जरिए नागरिकों को नशे के खिलाफ जागरूक करने के संदेश भेज रही है। लोक कलाकारों ने गीतों से दिया जागरूकता संदेश हरियाणवी लोकगायक कर्मवीर फौजी, सुरेंद्र रोमियो और अनिल धनौरी ने अपने गीतों के माध्यम से नशे के खिलाफ संदेश दिया और समाज को नशा मुक्त बनाने का आह्वान किया। पुलिस का नशे के खिलाफ सख्त अभियान एसपी राजेश कालिया ने कहा कि हरियाणा पुलिस लंबे समय से नशे के खिलाफ मुहिम चला रही है। जिले में डीएसपी कुलदीप बेनीवाल के नेतृत्व में इंस्पेक्टर रामलाल, एएसआई ओमप्रकाश, एचसी सुनील कुमार और होमगार्ड शमशेर सिंह की एक विशेष टीम बनाई गई है, जो गांव-गांव जाकर लोगों को नशे के प्रति जागरूक कर रही है। एसपी कालिया ने कहा, "नशे से बच्चों को बचाने के लिए अभिभावकों सहित पूरे समाज को जागरूक होना पड़ेगा। अगर हम इस बुराई के खिलाफ एकजुट नहीं हुए, तो हमारी आने वाली पीढ़ी हमें कभी माफ नहीं करेगी।" उन्होंने समाज के हर व्यक्ति से अपील की कि पुलिस और अन्य विभागों के साथ मिलकर नशा मुक्त हरियाणा की इस मुहिम में सहयोग करें और नशे को जड़ से खत्म करने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें