कैथल में प्रवेशउत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार से प्रवेशउत्सव रथ की शुरुआत की गई। रथ को हरी झंडी दिखाने के बाद डीसी प्रीति ने कहा कि जिले के सरकारी विद्यालयों में दी जा रही सुविधाओं के बारे में जनमानस को जागरूक करेगा तथा जिले के सरकारी स्कूल में पढ़ रहे विद्यार्थियों की उपलब्धियां को भी जनमानस लेकर जाया जाएगा, ताकि सरकारी स्कूलों में अपने बच्चों को भेजने के लिए जनमानस में और उत्साह हो। हमें लोगों से उम्मीद है कि वे ज्यादा से ज्यादा बच्चों सरकारी स्कूलों मे पढ़ाएंगे। कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा। इसके लिए पूरा रूट प्लान तैयार किया गया है। प्रवेशउत्सव रथ आज गुहला से शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ना बहुत जरूरी है। सरकारी स्कूलों में अच्छे स्तर की शिक्षा दी जाती है। मैं आमजन अपील करती हूँ कि अपने बच्चों का सरकारी स्कूल में दाखिला करवाएं ताकि एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।