फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल : मांगों को लेकर ऑटो यूनियन की हड़ताल शुरू, 4 बजे तक चलेगी

संवाद न्यूज एजेंसी। कैथल अपनी विभिन्न मांगों को लेकर वीरवार को कैथल ऑटो यूनियन ने हड़ताल कर दी। हड़ताल के दौरान यूनियन से जुड़े ऑटो चालकों ने अपने वाहन पहले बस अड्डा और हनुमान वाटिका परिसर में खड़े कर विरोध प्रदर्शन किया। हड़ताल के चलते शहर में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यूनियन के प्रधान सजीव के नेतृत्व में आयोजित बैठक में ऑटो चालकों की समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में ऑटो का किराया निर्धारित करने, सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा ऑटो संचालन को अधिक व्यवस्थित किए जाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए जा रहे हैं। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से इन मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्हें हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है। हड़ताल के कारण बस अड्डे और शहर के प्रमुख स्थानों पर ऑटो सेवा बंद रहने से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतें आईं। कई लोगों को निजी वाहनों या अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ा, जबकि कुछ यात्रियों को लंबे समय तक ऑटो का इंतजार करना पड़ा। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए बस अड्डा और हनुमान वाटिका सहित प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों ने यूनियन पदाधिकारियों से बातचीत कर शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगें रखने की अपील की। यूनियन नेताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को आगे और तेज किया जाएगा। वहीं प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि यूनियन की मांगों पर नियमानुसार विचार किया जाएगा तथा संबंधित विभागों के माध्यम से उचित समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें