हरियाणा सरकार की ओर से रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं और 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए 8 अगस्त दोपहर 12 बजे से 9 अगस्त रात 12 बजे तक हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा शुरू की गई है। यह सुविधा राज्य के भीतर, दिल्ली, और चंडीगढ़ तक लागू है। हालांकि, कैथल में इस योजना के पहले दिन महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा, क्योंकि निजी बस संचालकों की मनमानी और सरकारी बसों की कमी ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दीं।