फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल के जवेलर्स की दुकान में चोरी करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार

सुनील कुमार Updated Sat, 18 Jul 2026 09:47 PM IST

संवाद न्यूज एजेंसी कैथल। करनाल रोड स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान में हुई चोरी की वारदात का खुलासा एंटी नारकोटिक सैल ने करते हुए आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में सत्यवान उर्फ भोला तथा उसके पुत्र रोहित उर्फ छोटू दोनों निवासी गांव नरड़, जिला कैथल के रहने वाले हैं। एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि फ्रेंड्स कॉलोनी, कैथल निवासी रवि वर्मा ने शिकायत दी थी कि 17 जुलाई की दोपहर वह अपनी करनाल रोड स्थित ज्वेलरी दुकान को शीशे के गेट पर ताला लगाकर गया था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने गेट का ताला तोड़कर दुकान में रखे सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी चोरी कर ली। शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन, कैथल में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस टीम ने इस चोरी के मामले को मात्र 12 घंटे के भीतर सुलझाकर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। आरोपी रोहित पर पहले भी चोरी के करीब 5 प्राथमिकि दर्ज है। आरोपियों से गहन पूछताछ तथा चोरी किए गए सामान की बरामदगी के लिए उनका पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस कीओर अपराधों की रोकथाम तथा अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें