फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल में खिसकी चीका नगरपालिका उपाध्यक्ष की कुर्सी, अविश्वास प्रस्ताव हुआ पास

नगरपालिका उपाध्यक्ष पूजा शर्मा के खिलाफ वीरवार को लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया और उन्हें अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी है। उपाध्यक्ष के खिलाफ 15 दिन पहले पालिका के 12 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। इसके बाद डीएमसी ने बैठक बुला कर मतदान कराया। जिला पालिका आयुक्त कैथल सुशील कुमार के समक्ष पूरी वोटिंग प्रक्रिया संपन्न हुई। नगर पालिका अध्यक्ष रेखा रानी सहित 17 पार्षदों में वोटिंग होनी थी। जिसमें अध्यक्ष रेखा रानी समेत पांच पार्षदों वोटिंग में हिंसा नहीं लिया। जिस कारण 12 पार्षदों ने मतदान में भाग लिया। इस दौरान अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 12 वोट पड़े और विरोध में एक भी मतदान नहीं हुआ। इससे करीब तीन साल से पहले उपाध्यक्ष बनी पूजा शर्मा को कुर्सी गंवानी पड़ी है। उपाध्यक्ष पद के लिए 18 में से 12 सदस्यों के समर्थन की जरूरत होती है। पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने निभाई अहम भूमिका हलका गुहला के पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर इस अविश्वास प्रस्ताव में अहम भूमिका निभाते हुए नजर आए हैं। पहले जहां जिला परिषद के चेयरमैन के चुनाव में भी भाजपा ने अपना चेयरमैन बनाया और उसके बाद सीवन पंचायत समिति के चेयरमैन के चुनाव में भी कुलवंत बाजीगर अपनी पावर का इस्तेमाल करते हुए नजर आए। उसके बाद चीका ब्लॉक समिति की चेयरपर्सन को पद से हटाकर उन्होंने अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने का काम किया। अब नगरपालिका उपाध्यक्ष को हटाने में पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने अपना अहम रोल अदा किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें