फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जींद में जुलाना के वार्ड 3 में किरायेदार जेबीटी टीचर के मकान में हुई चोरी

जुलाना कस्बे के वार्ड 3 में एक मकान में जेबीटी टीचर किराये पर रहता है। सर्दियों की छुटियों में जेबीटी टीचर अपने घर गया हुआ था। पीछे से चोरों ने मकान का ताला तोड़कर गहने और नकदी चोरी कर ली। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। खरक कलां गांव निवासी मुकेश शर्मा ने बताया कि वह रामकली गांव में जेबीटी टीचर के रूप में कार्यरत है और जुलाना के वार्ड 3 में किराये के मकान में रहता है। गत 7 जनवरी को वह सर्दियों की छुटियों में अपने घर गया हुआ था। पीछे से चोरों ने मकान का ताला तोड़कर 40 हजार रूपये की नकदी, तीन चांदी की पाजेब की जोड़ी , 5 चांदी के सिक्के व 3 चांदी की अंगूठी चोरी कर ली। शनिवार को पड़ोस के लोगों मुकेश को फोन कर बताया कि उसके मकान का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो नगदी और गहने गायब मिले। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें