फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे से दूर रहने का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, रक्तदान के लिए भी किया जागरूक

सुनील कुमार Updated Thu, 20 Aug 2026 05:31 PM IST

जींद। ब्रह्माकुमारीज की ओर से चलाए जा रहे नशामुक्ति प्रतिज्ञा अभियान के तहत बीके निशा और बीके मंजू ने एक कोचिंग सेंटर पहुंचकर नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से सदैव दूर रहने की शपथ भी दिलाई। ब्रह्माकुमारी बहनों ने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। यदि युवा नशे से दूर रहकर सकारात्मक सोच, श्रेष्ठ संस्कारों और शिक्षा को अपने जीवन का आधार बनाएं तो समाज में व्यापक सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज संस्था की ओर से लगाए जा रहे रक्तदान महाअभियान और रक्तदान शिविर की जानकारी भी दी गई। विद्यार्थियों और संस्थान के पदाधिकारियों को रक्तदान के महत्व से अवगत करवाते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस सेवा कार्य से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। चेयरमैन दीपक लाठर ने नशामुक्ति और रक्तदान जैसे सामाजिक अभियानों की सराहना करते हुए संस्था के सेवा कार्यों में सहयोग का आश्वासन दिया। अंत में विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं संस्कारी जीवन जीने और समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने का संकल्प लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें