फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: कैथल रोड चौक पर स्ट्रीट लाइटें फिर हुईं चालू, लोगों को मिलेगी सुविधा

कैथल रोड चौक पर बीते कई महीनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें आखिरकार चालू कर दी गई हैं, जिससे दिल्ली-पटियाला नेशनल हाइवे पर सफर करने वाले हजारों वाहन चालकों और राहगीरों को राहत मिली है। यह बदलाव अमर उजाला की प्रभावी पत्रकारिता और जनहित की चिंता का परिणाम है। अमर उजाला ने 13 जून को प्रमुखता से यह खबर प्रकाशित की थी कि कैथल रोड चौक की स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद हैं, जिससे रात के समय चौक पर घना अंधेरा छा जाता है। खबर में यह भी बताया गया था कि यह इलाका हाईवे पर होने के कारण ट्रैफिक बहुत अधिक रहता है और लाइटों के न होने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। खास तौर पर भाखड़ा लिंक नहर के पास का क्षेत्र रात में पूरी तरह अंधकार में डूबा रहता था। जींद और कैथल की ओर से आने वाले तेज गति के वाहन अक्सर गांव डुमरखां कलां रोड के कट से अचानक मोड़ ले लेते थे, जिससे दृश्यता की कमी के कारण टक्कर का खतरा बना रहता था। खबर में स्थानीय नागरिकों द्वारा यह आरोप भी लगाया गया था कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा इन लाइटों की मरम्मत व देखरेख में लापरवाही बरती गई। आंदोलन के समय ये लाइटें कुछ समय के लिए चालू की गई थीं, लेकिन बाद में दोबारा बंद कर दी गईं थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें