फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने निकाली सरकार की शवयात्रा

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने वीरवार को अपनी मांगों को लेकर शहर में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने नेहरू पार्क से लघु सचिवालय तक बीजेपी सरकार की शवयात्रा निकाली और सरकार विरोधी नारे लगाए। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने धरना देकर अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान गुलाब बिरौली और संजय अठवाल ने की, जबकि संचालन संजय बुआना ने किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। कर्मचारियों ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को पक्का करो, एक्सग्रेसिया नीति लागू करो और घोषित वेतन लागू करो के नारे लगाए। कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि पिछले 19 वर्षों से ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का लगातार शोषण किया जा रहा है। न तो उन्हें स्थाई कर्मचारी का दर्जा दिया जा रहा है और न ही सरकार द्वारा घोषित पूरा वेतन मिल रहा है। नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा घोषित 26 हजार और 27 हजार रुपये मासिक वेतन अब तक लागू नहीं किया गया। सीटू जिला उपाध्यक्ष कॉमरेड कपूर सिंह और यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह ने कहा कि मार्च 2024 के बजट सत्र में 1000 की आबादी पर एक सफाई कर्मचारी भर्ती करने की घोषणा की गई थी, लेकिन आज तक उस पर अमल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि प्रदेश में करीब 9800 पदों पर भर्ती होनी थी, जो अब तक लंबित है। यदि सरकार ने जल्द मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन को पूरे प्रदेश में और तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 24 और 25 मई को नरवाना में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के कार्यालय पर महापड़ाव डाला जाएगा। धरने को रिटायर्ड कर्मचारी संघ, किसान सभा और जन संघर्ष मंच के नेताओं ने भी समर्थन दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें