फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: राष्ट्रव्यापी हड़ताल का मिला-जुला असर

सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में विभिन्न कर्मचारी व ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर बुधवार को भारत बंद किया। इसका जींद के विभागीय कर्मियों पर ज्यादा प्रभाव नहीं दिखा। इसमें आंगनबाड़ी वर्कर व ट्रेड यूनियन ही ज्यादा शामिल हुई। जींद में रोडवेज बसें सुचारू रूप से चली। कर्मचारी यूनियनों ने चक्का जाम नहीं कर केवल हड़ताल में शामिल होने का फैसला लिया। शहर के बस अड्डे पर सुबह चार बजे रोडवेज कर्मचारी नेताओं ने धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सुबह 10 से 12 के बीच लघु सचिवालय पर प्रदर्शन गया। वहीं पटवारी व कानूनगो एसोसिएशन ने काम छोड़ पूरी तरह से हड़ताल में भाग लेने का ऐलान किया। बैंकिंग सेवाओं पर भी हड़ताल का असर पड़ा। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने नौ जुलाई को किसी भी कर्मचारी को छुट्टी नहीं देने का लेटर निकाला हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें